28 मार्च: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के गांव लहड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय सुजा कुमारी का शव उसके कमरे में पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि घर में रिश्तेदार मौजूद थे और महिला ने उनसे सामान्य बातचीत के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब कमरे में जाकर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष (बिहार) को भी सूचना दे दी गई है।
मृतका का पति ऊना की एक निजी कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं उसकी 10 माह की मासूम बच्ची मां के साये से वंचित हो गई है।
एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।