25 मार्च: हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद ताल स्थित भेड़ फार्म के पास बढ़ार मोड़ पर नाका लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 12.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान दीक्षांत गर्ग (24) निवासी पेंजवीन और दिनेश कुमार (28) निवासी कथवीन के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी हमीरपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।