हमीरपुर में गैस सिलेंडर बदलते समय हादसा, मां-बेटा झुलसे

15 फरवरी: उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी क्षेत्र में शनिवार रात एक रिहायशी मकान में गैस सिलेंडर बदलते समय आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे में मां और बेटा झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस समाप्त होने पर नया सिलेंडर लगाया गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर बदलने के बाद गैस रिसाव हुआ और आग जलाने के प्रयास में अचानक लपटें उठ गईं। घटना के समय रसोई में मौजूद इंद्रजीत डोगरा और उनकी माता सुनीता आग की चपेट में आ गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आग की वजह से रसोई को नुकसान पहुंचा तथा खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक आकस्मिक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *