आवाज़ ए हिमाचल
अमित पराशर, पपरोला (काँगड़ा)। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष प्रीतम भारती ने कांग्रेस पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि विशाल जिला कांगड़ा से भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी की है। विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समुदाय से एक को भी टिकट नहीं दिया। समय समय पर हमारा समुदाय सभी राजनीतिक पार्टियों को सचेत करता रहा। हमने साफ शब्दों शब्द में लिखा था कि भाजपा को “ब्रह्म दोष” लगेगा और लग भी गया। हम वधाई देना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी को जिन्होंने जिला कांगड़ा में चार विधान सभाओ में हमारे समुदाय को टिकट दिया और हमने तीन सीटें जीता कर कांग्रेस की झोली में डाल दी।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपील की है कि इस समुदाय का ध्यान रखा जाए और मुख्यमत्री/मंत्री के पद देकर समुदाय का मान-सम्मान बढ़ाया जाए। जिला कांगड़ा ने कांग्रेस पार्टी को 10 विधायक दिए हैं तो ऐसे में मुख्यमन्त्री का पद भी तो बनता ही है। उन्होंने कहा कि हम वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की आश लगाए बैठे हैं।