स्वारघाट में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से फोरलेन पर गिरी बाइक, ढाबा संचालक की मौत

2 अप्रैल: बिलासपुर जिले के स्वारघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 51 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। हादसा गरा संपर्क मार्ग पर हुआ, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे फोरलेन पर जा गिरी।

मृतक की पहचान राकेश कुमार (51) पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गरा (स्वाहण), तहसील श्री नयना देवी जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पेशे से ढाबा संचालक थे और रात को अपना ढाबा बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक पर नियंत्रण खो बैठने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और हादसे को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *