आवाज़-ए-हिमाचल
……….बबलू गोस्वामी, नादौन ( बड़ा)
21 अक्टूबर : नादौन के विधायक एवं कॉग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय नारायण चंद पराशर की नादौन विधानसभा क्षेत्र में मूर्ति स्थापना के लिए अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने का जो फैसला लिया है। वह एक ऐतिहासिक फैसला है, यह बात आवाज-ए-हिमाचल से कॉग्रेस के युवा कार्यकर्ता दलीप सिंह कौंडल एवम प्रवीण चौधरी ने एक सयुक्त ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पराशर ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल में जो विकास करवाया था, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि ये सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच है, जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पराशर की मूर्ति स्थापना के लिए जो कमेटी गठित की गई है। वह अतिशीघ्र मूर्ति स्थापना के लिए स्थान चयनित करके इस कार्य को अमलीजामा पहनाएगी