स्वतंत्रता सेनानी साहब सिंह की पत्नी व्यासों देवी पंचतत्व में विलीन, केवल पठानिया ने जताया दुःख

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

29 जुलाई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की भरूपलाहड़ पंचायत के सिम्बल बल्ला के स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय साहब सिंह की धर्मपत्नी व्यासों देवी उम्र (89 बर्ष) आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बाद में आवाज ए हिमाचल से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के लिए गर्व की बात है कि स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय साहिब सिंह ने देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

पठानिया ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि सिम्बलबल्ला सड़क का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय साहिब सिंह के नाम रखा जाए और आगे की 500 मीटर बची सड़क को भी जल्द से जल्द पक्का किया जाए।इस अंतिम यात्रा में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, चंगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन सिंह, प्रधान तिलक राज, हेमराज प्रधान, भीखम सिंह पटियाल उप प्रधान, विक्रम राणा, गिरधारी लाल, प्रभात सिंह, संजय कुमार, सुभाष कुमार, जनमेज सिंह, उत्तम सिंह तथा राय सिंह सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *