स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण ने केक काटकर मनाया 105वां जन्मदिन 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

रिकांगपिओ, 01 जुलाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने शुक्रवार को परिवार के सदस्यों और जिला प्रशासन किन्नौर के साथ अपना 105वां जन्मदिन मनाया। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। श्याम सरण ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

उपायुक्त ने श्याम सरण नेगी को बधाई दी और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि किन्नौर वासी सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी किन्नौर जिले से संबंध रखते हैं। वह न केवल किन्नौर, प्रदेश बल्कि देश की शान हैं व सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए सभी चुनावों में मतदान किया है। सभी लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

इस दौरान उन के परिवार के सदस्यों के अलावापुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य कल्पा सरिता, भाजपा महासचिव यशवंत नेगी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *