स्कूल का चपरासी हीटर की चपेट में आया, जलकर मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                  4 जनवरी। सुंदरनगर के गांव पुंघडू में हीटर की चपेट में आने से 46 वर्षीय चपरासी की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शोभा राम किराए के मकान में रहता था। मृतक ने 4 दिन पहले ही किराए पर कमरा लिया था। वह रोजाना की भांंति अपने कमरेे में खाना बना रहा था। इसी दौरान कमरे हीटर की चपेट में आने से शोभा राम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चे छोड़ गया है। मकान मालिक यश शर्मा ने कहा कि शोभा राम ने कुछ दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। उन्होंने कहा कि रात के समय मृतक के कमरे से धुंआ और जलने की बदबू आई।

इस पर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में शोभा राम जली हुई अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर को मिलते ही थाना प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शोभा राम पुत्र नोखू राम निवासी गांव नरायणा बली तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक शोभा राम सिहली स्कूल के सरकारी स्कूल मेें बतौर चपरासी कार्यरत था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *