स्कूलों में छुट्टियां पड़ते ही लोगों ने किया हिमाचल का रुख,परवाणू बाईपास पर जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर,परवाणू

02 जून।परवाणू शिमला नेशनल हाइवे पांच बाईपास पर आए दिन जाम लगना आम हो गया है। सप्ताह के शनिवार रविवार की छुट्टियों के चलते साथ लगते राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में हिमाचल की ओर कूच कर रहे है। इसके चलते परवाणू से लेकर कोटी, जाबली,धर्मपुर व अन्य क्षेत्रों में पर्यटक खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। आलम यह है की पर्यटको के बड़ी संख्या में आने के कारण पिंजौर परवाणू बाईपास पर लंबा जाम लगा दिखाई दे रहा है।बाईपास पर वाहन रेंगते हुए चल रहे है।वहीं निचले राज्यों के स्कूलों में अब गर्मियों की छुटियां भी पड़ गई हैं,जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों को गर्मी से निजात पाने और खूबसूरत हिमाचल की वादियां दिखाने हिमाचल पहुंच रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा सभी पर्यटकों से कानून व शांति व्यवस्था दरुस्त रखने की भी अपील की है। शनिवार और रविवार को भारी तादाद में हिमाचल आए पर्यटकों को सनवारा टोल प्लाजा के पास भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। गाड़ियों के पहिये धीमी रफ़्तार से परेशान होते रहे।
गौरतलब है की छुट्टिया होने के चलते हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ वाले अन्य राज्यों से लोग बड़ी संख्या में हिमाचल की ओर आ रहे है। ऐसे में शनिवार और रविवार सुबह से ही बाईपास पर जाम लगा हुआ नज़र आया।परवाणू के टोल पॉइंट पर अधिकतर जाम लगता देखा गया।
परवाणू हिमाचल एंट्री टोल पॉइंट पर बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों का प्रवेश कर मेनुअली काटा जाता है,इसलिए वाहनों के पहिये यहां आकर एकाएक थम जाते है। ऐसे में ट्रैफिक का सारा फ्लो डिस्टर्ब हो जाता है। टोल पॉइंट के कर्मचारी एक मिनट में जितने वाहन निपटाते है,उस से बीस गुना वाहन पीछे से और आ जाते है। यही व्यवस्था जाम की मुख्य वजह बन रही है।हालांकि पुलिस कर्मी व्यवस्था दरुस्त करने के लिए भारी गर्मी में खूब मेहनत एवं भागदौड़ करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *