सोलन में नशे पर पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

14 फरवरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस ने धर्मपुर और परवाणू क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चिट्टा, सिरिंज और नकदी बरामद की गई है।

पहले मामले में धर्मपुर पुलिस ने ओल्ड आईटीआई के समीप एक कमरे में दबिश देकर 24 वर्षीय पारस मेहता को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 ग्राम हैरोइन, 14 सिरिंज, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 2,540 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

दूसरे मामले में परवाणू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कामली पुल बाइफरकेशन के पास एनएच पर पैदल जा रहे 28 वर्षीय दीक्षांत निवासी गांव अन्हेच (डगशाई) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *