सोलन में नवविवाहिता हत्या मामला सुलझा: पति निकला मुख्य आरोपी, भाई-भतीजी भी गिरफ्तार

07 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुठाड़ क्षेत्र में नवविवाहिता सुमन की हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति द्वारा की गई थी। पुलिस ने मामले में पति के साथ-साथ उसके भाई और भतीजी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चतर सिंह को पहले ही हिरासत में लेकर रिमांड पर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मृत्यु आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या के कारण हुई थी। आरोपी ने अपराध को छिपाने के उद्देश्य से इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

महिला के शव का पोस्टमार्टम 2 फरवरी को आईजीएमसी शिमला में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपी के भाई और भतीजी की भूमिका भी उजागर की, जिन्हें साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *