25 मार्च: सोलन जिले के करालघाट में 16 मार्च को मिले युवक-युवती के शवों के मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। यह मामला हत्या के बाद युवक की मौत का पाया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय करण और 20 वर्षीय यशिका लामा के बीच प्रेम संबंध थे। जांच में सामने आया कि शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती की मौत हो गई। बाद में युवक का शव पास ही पेड़ से लटका मिला।
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने जंगल में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव बरामद कर जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत दम घुटने से हुई, जबकि युवक की मौत फंदे से हुई बताई गई है। एसपी सोलन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में विवाद को ही मुख्य कारण माना जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।