सैंज घाटी में वन तस्करी पर शिकंजा: 28 बोरी अखरोट की छाल के साथ एक गिरफ्तार

07 फरवरी : सैंज घाटी में वन संपदा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की वाइल्ड लाइफ टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 28 बोरियां अखरोट की छाल (दंदासा) बरामद की हैं। यह कार्रवाई सैंज वाइल्ड लाइफ रेंज के अंतर्गत रोपा चेक पोस्ट पर की गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम द्वारा नियमित नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक जीप (एचपी-32 ए-2937) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से छिपाकर रखी गई 28 बोरियां अखरोट की छाल बरामद हुईं।

मामले की सूचना मिलते ही सैंज पुलिस मौके पर पहुंची और जीप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जीप चालक बर चंद पुत्र — निवासी भराड़, डाकघर व तहसील थुनाग, जिला मंडी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जीप को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *