सैंज घाटी में मकान में आग लगने से छह सदस्य हुए बेघर

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
27 दिसंबर। सोमवार दोपहर को आग लगने से तहसील सैंज की ग्राम पंचायत रैला के शीला पानी में एक रिहायशी मकान पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। सूत्रों के अनुसार शैला पानी में प्रीति देवी पत्नी विंदर सिंह के मकान में सुबह के समय आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी एवं बार्ड सदस्य रवि चौहान के अनुसार,

पहले घर से धुआं निकल रहा था, उसके बाद गैस सिलेंडर फटने की आवाज आई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते ही देखते इसने पूरे घर को अपने में समा लिया। बताया कि आगजनी की घटना में कपड़ों के सिबाय कुछ नहीं बचा है। मकान में घर के छह सदस्य रहते थे, जो अब आसमान तले रहने को मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *