सैंज उप तहसील में रिक्त चल रहे नायब तहसील के पद भरने के लिए प्रकाश ठाकुर ने उठाई मांग

Spread the love

आवाज़ के हिमाचल

महेंद्र सिंह,सैंज (कुल्लू)

21 फरवरी।भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरज से लारजी में भेंट की।उन्होंने सैंज उप तहसील में पिछ्ले लगभग दो माह से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद को भरने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेंट किया।ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि नायब तहसीलदार के न होने से आम जनता के कार्य समय पर नही हो पा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अति शीघ्र सैंज उप तहसिल में नायब तहसीलदार का पद भरा जाएगा।इससे पहले बंजार मण्डल के सभी कार्यकर्तायों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *