सेवा भारती ने नालागढ़ में जरुरतमंदो को भेंट किए कंबल,नगर संघचालक के नेतृत्व में हुआ वितरण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शांति गौतम,बीबीएन

16 जनवरी।सेवा भारती के प्रांत कार्यालय से आए हुए कंबलों का वितरण नालागढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक महेश कौशल के नेतृत्व में किया गया। यह गर्म कंबल नालागढ़ शहर के निकट दत्तोवाल में जिला अध्यक्ष सेवा भारती जगदीप के मार्गदर्शन में जरुरतमंदों को वितरित किए गए।

नालागढ नगर संघचालक श्याम लाल ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से सेवा भारती हिमाचल प्रदेश को कंबल दिये गए थे,जिनको आज नालागढ़ जिला के तहत वितरण किया गया। जिला संघ चालक महेश कुमार कौशल व तपेश भटटाचार्य ने बताया कि सेवा भारती कई दशकों से देशभर में कार्य कर रही है।

उसी प्रकार हिमाचल में भी पिछले लगभग तीन दशक से सेवा भारती निरंतर कार्यरत है। इसके द्वारा हिमाचल भर में सिलाई केंद्र, संस्कार केंद्र, छात्रावास, अस्पतालों में बिस्तर व अन्य सुविधाएं, अग्नि कांड प्रभावित परिवारों को सहायता, रोगी वाहन, शव वाहन, समाज के निर्धन वर्ग में गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता, एक अस्पताल कुल्लू के घुड़दौड़ स्थान पर चलाया जा रहा है। इस प्रकार के अनेक कार्य सेवा भारती द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नालागढ़ के दत्तोवाल में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। कौशल ने कहा कि सेवा ही परमो धर्म को लक्ष्य मानते हुए सामाजिक संस्था सेवा भारती पूरे देश के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी दीन दुखियों के दुखों के निवारण में अहम भूमिका निभा रही है तथा ऐसे लोगों को सक्षम बनाने का यथासंभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि भविष्य में चार हजार गांव में स्वास्थ्य चैक अप करने के लिए किटों का वितरण किया जाएगा,जिसमें 4 हजार व्यक्ति काम देखेंगे। यह किटें कोविड से जंग लडने में अहम भूमिका निभाएगी, वहीं कोविड की जांच के लिए उपयोगी है। उन्होने समाज से आहवान किया हमें अपने यथासंभव सहयोग सामाजिक संस्थाओं को अवश्य देने चाहिए ताकि दीन दुखियों की जरुरतों को पूरा करके उनको मुख्यधारा से जोडा जा सके।

इस अवसर पर महेश कौशल के साथ श्याम लाल, नगर संपर्क प्रमुख अनिल, तपेश भटटाचार्य व चंदन कुमार,शांति स्वरूप,स्वस्तिक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *