सूचना: 8 फरवरी को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

07 फरवरी : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, सोलन द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 08 फरवरी, 2026 को सोलन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि 08 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से सांय 03:00 बजे तक ओच्छघाट, नंदल, गवाहीली, दोलांजी, कालाघाट, टटूल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मझोली, शमरोड़, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, जटोली, कोठों, मझगांव, पंडाह, नौणी विश्वविद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

राहुल वर्मा ने बताया कि खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण के चलते निर्धारित तिथि अथवा समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *