आवाज़ ए हिमाचल
राकेश डोगरा,पालमपुर
03 मार्च।सुलह भाजपा ने जोन प्रभारी,ग्राम केंद्र प्रमुख व त्रिदेव सम्मेलन रविवार को मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पालमपुर आयोजित किया।सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ पर वोट प्रतिशत में इजाफा करने बारे टिप्स दिए गए।कांगड़ा-चम्बा के संगठन मंत्री राजपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश,जिला, मंडल व बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का निर्वहन ज़िम्मेवारी के साथ निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करे। संगठनात्मक जिला पालमपुर के प्रभारी राकेश जम्वाल ने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है।लोकसभा चुनाव में विगत चुनाव की तर्ज पर तमाम कार्यकर्ता काम करें और मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काम किया और बंपर मतों से कांगड़ा चम्बा के सांसद को जीत दिलाई है।इसी तर्ज पर आगे भी काम करना है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक तमाम लोग हैं। सबको मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 और एनडीए को 400 पार करवाना है। जम्वाल ने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शास्त्री,मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, महामंत्री हंसराज,चंद्रवीर कटोच,बीना श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल,ब्लाक समिति अध्यक्षा अनिता चौधरी,मोनिक राणा,सोनिया बंटा,विस्तारक राजेश्वर हैप्पी,पवन कपूर तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।