‘सुरों के एकलव्य’ में चमका हिमाचली सितारा, रियलिटी शो में अरविंद राजपूत को तीसरा स्थान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

पालमपुर। हिमाचली युवा गायक अरविंद सिंह राजपूत रियलिटी शो ‘सुरों का एकलव्य’ में तीसरे स्थान पर रहे। पश्चिम बंगाल की नीलांजना विजेता, तो उत्तर प्रदेश की प्रतीक्षा दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में पाश्र्वगायक शान के साथ अरविंद सिंह राजपूत ने परफॉर्मेंस दी। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह राजपूत ने वायस ऑफ इंडिया में भी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। ‘सुरों का एकलव्य’ रियलिटी शो का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर शनिवार और रविवार को रात आठ से नौ बजे के बीच हुआ। इस रियलिटी शो में देश भर से 150 गायकों का चयन हुआ था।

राउंड आगे बढऩे पर शो में 80 कलाकार रह गए। फिर 80 में से 24 कलाकारों का चयन हुआ। 24 कलाकारों में रोचक मुकाबला हुआ और निर्णायक भप्पी लाहड़ी, ईस्माइल दरबार और पंडित जतिन ने उन्हें संगीत और गायन की बारीकियां सिखाईं। शो के बीच में अरविंद पारिवारिक कारणों से इससे अलग हो गए। फिर लोगों की मांग और प्यार के चलते अरविंद को वाइल्ड कार्ड के तौर पर ग्रैंड फिनाले में सीधे एंट्री मिली और शान के साथ उन्हें मौका मिला। वर्ष 2022 में अरविंद की बतौर पाश्र्व गायक ‘प्रेमातुर’ ने उन्हें व्यापक पहचान दी। फिल्म के तीन गाने, जो अरविंद ने गाए, वे सुपरहिट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *