सुजानपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 3 दिन में 9 लोग घायल, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

20 मार्च: हमीरपुर जिले के सुजानपुर में एक आवारा कुत्ते के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले तीन दिनों में कुत्ते ने 2 बच्चियों समेत 9 लोगों को काट लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 से 19 मार्च के बीच यह घटनाएं सामने आईं, जिनमें 5 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन देकर घर भेज दिया गया है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए बाहर निकलते समय सावधानी बरतने को कहा है। नगर परिषद और संबंधित विभाग कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

अधिकारियों का कहना है कि कुत्ते को पकड़ने के बाद उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *