सुखविंद्र सिंह ने कहा, स्मार्ट सिटी, नगर निगम सहित दूसरी राजधानी कांग्रेस की देन-

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

05 अप्रैल। शिमला के बाद धर्मशाला में दूसरा नगर निगम कांग्रेस ने बनाया था। स्मार्ट सिटी सहित धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने को लेकर कांग्रेस ने कदम उठाए थे। यह तीन बड़े कार्य धर्मशाला के लिए कांग्रेस ने किए थे, और इन्हींं विशेष कार्यों को लेकर कांग्रेस निगम के चुनाव में जनता के बीच भी है।इन सभी कार्यों के पीछे धर्मशाला में पूर्व में विधायक रहे और पूर्व मंत्री शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की सोच भी थी। धर्मशाला नगर निगम के चुनाव प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा के पास कोई विजन नहीं है और न ही कोई कार्यशैली है। यह बात का उदाहरण भी है कि कांग्रेस ने जो दृष्टि पत्र नगर निगम चुनाव धर्मशाला के चुनावों को लेकर जारी किया था, उसकी नकल करके ही भाजपा ने भी अपना दृष्टि पत्र तैयार किया है। जिसमें जो बातें कांग्रेस ने उठाई थीं, उन्हें भाजपा ने भी शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा के पास बोलने को कुछ नहीं रहा है,इसलिए वह नगर निगम में विकास ना हाेने का आरोप भी कांग्रेस के पूर्व पार्षदों पर लगा रही है। जबकि सच्चाई तो यह है कि भाजपा सरकार ने ही नगर निगम के विकास को रोके रखा गया, क्योंकि किसी भी बड़ी योजना को मूर्त रुप देने के लिए सरकार की ही स्वीकृति भी जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नगर निगम में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगा रही है तो क्यों नहीं अभी तक इसकी जांच करवाई जा सकी जबकि प्रदेश़ में उनकी ही सरकार भी है।

सुखविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार नगर निगम के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग भी रही है और अगर निगम के चुनावों को लेकर कोई गड़बड़ी उनके द्वारा करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस भी उन्हें अपना मुंहतोड़ जबाव देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ नगर निगम के चुनावों को लेकर चुनाव मैदान में है, कहीं पर टिकट आवंटन को लेकर कहीं पर रोष था तो उसे भी दूर किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कई लोगों को डराने धमकाने की कोशिशें भी हो रही हैं। जोकि सरकार की कार्यप्रणाली को भी दर्शाती है।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में कार्य न हो पाने की ठीकरा कांग्रेस के पूर्व पार्षदों के सिर पर फोड़ना गलत है। सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में देरी का कारण भी भाजपा की अपनी लड़ाई है। जबकि केंद्रीय विश्व विद्यालय कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि अब भले ही दो जगहाें पर सीयू के निर्माण की बात भाजपा कर रही है, लेकिन वह अपनी स्थिति इसे लेकर भी स्पष्ट करे कि कब  इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *