सुअर समझकर चलाई गोली से व्यक्ति की मौत, डर के मारे शिकारी ने खुद को भी उड़ाया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मंडी, 22 मार्च।  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर बंदूक भी कब्जे में ले ली है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बलहड़ी के डूगांस जंगल में बंदूक लेकर गए रामकृष्ण (45) पुत्र स्व. सरनदास निवासी चच्योट, जिला मंडी ने झाड़ियों में हरकत के बाद सुअर समझकर गोली चला दी। इससे बिशन लाल (36) पुत्र खेमसिंह निवासी सोमनाचन, तहलील बालीचौकी (मंडी) की मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और रामकृष्ण से पूछताछ करने लगे। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान रामकृष्ण लघुशंका जाने का बहाना बनाकर मौके से गायब हो गया और थोड़ी ही दूर जाकर उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद क्षेत्र के दहशत का माहौल है।

उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लिए। बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। छानबीन की जाएगी कि यह बंदूक लाइसेंसी है या अवैध।

उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गोली चलने से 2 लोगों की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *