सुंदरनगर में 515 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

1 फरवरी: थाना सुंदरनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस से 515 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर पुलिस की टीम ने एसआई दौलत राम के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी हंसराज व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पुंघ फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया।

बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने मोहित कुमार (32) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सज्यायोपिपलू, तहसील सरकाघाट और प्रतीक्षित पुत्र वीरी सिंह निवासी गांव व डाकघर रोपड़ीगढ़, तहसील सरकाघाट के कब्जे से 515 ग्राम चरस बरामद की।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि चरस सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इस नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *