सुंदरनगर में नाके के दौरान 174 ग्राम चरस बरामद, यूपी के दो युवक गिरफ्तार

1 मार्च: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान 174 ग्राम चरस के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुंघ फोरलेन पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान मंडी की ओर से आ रही यूपी नंबर की कार को रोका गया। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर कार सवार दो युवकों के कब्जे से 174 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक शर्मा निवासी कासमपुर, मेरठ कैंट तथा निखिल शेखावत निवासी डिफेंस एन्क्लेव, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चरस व वाहन जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *