8 अप्रैल: सुंदरनगर में 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती कथित रूप से एक युवक द्वारा लगातार किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, युवती ने हाल ही में बीएससी नर्सिंग पूरी की थी और प्रशिक्षण ले रही थी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ निवासी एक युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता था और मिलने के लिए दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।
घटना के बाद कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा मानकर देख रही है। आरोपी की पहचान पंजाब के नरोट मेहरा क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।