सीएम सुक्खू के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में एक समान विकास ने पकड़ी गति : रेणु 

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का कार्यकाल बेहद सरहानीय रहा है। समूचे प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के समय जो विकास की गति थम गई थी, अब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में एक समान विकास ने तेज गति पकड़ी है।

उक्त शब्द प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रेणु बजवारिया ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चालू करने के के लिए प्रदेश भर की जनता कांग्रेस सरकार का आभार जता रही है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के चलते 28 तारीख को सैलरी पेंशन का ऐलान करके मुख्यमंत्री ने भाजपा की बोलती बंद कर दी है। सरकार 28 अक्टूबर को सैलरी और पेंशन कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में डाल देगी जिससे प्रदेश सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका सीधा फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठी अफवाहें फैला कर हिमाचल की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है ।रेणु बजवारिया ने कहा कि हिमाचल में आपदा आई जिसे करोड़ो रूपए का नुकसान हुआ।इस आपदा में लोगो की जान भी चली गई. कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों की पूरी मदद की। मुख्यमंत्री ने अपनी जमा पूंजी भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दे दी, लेकिन इन आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने कोई भी मदद नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *