27 मार्च: शिमला के मशोबरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे आर्यन चौहान के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस हाई-प्रोफाइल केस में 2 और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब कुल 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात की साजिश पिछले 3-4 महीनों से रची जा रही थी। 20 मार्च को हुई घटना के दौरान सभी आरोपी एक ही वाहन में मौजूद थे, जिसकी पुष्टि तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन से हुई है।
पुलिस ने मनीष वर्मा उर्फ मोनू से पूछताछ के आधार पर राजेंद्र कुमार उर्फ राजू (मशोबरा) और मनमोहन चौहान उर्फ अनु (ठियोग) को गिरफ्तार किया है। दोनों को ढली थाना में दर्ज मामले के तहत हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
इससे पहले पुलिस चरणजीत सिंह, टशी छेरिंग नेगी और मनीष वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी