सिहुंता की छलाडा पंचायत में उप प्रधान शमशेर सिंह ने चलाया सैनिटाइज़ अभियान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

20 मई।चंबा ज़िला के सिहुंता की ग्राम छलाडा में उप प्रधान शमशेर सिंह राणा के नेतृत्व में सैनिटाइज़ अभियान शुरू किया।यह अभियान उपप्रधान ने पंचायत स्टाफ व युवा कांग्रेस के विजय राणा,नरेश कुमार,नानक चंद व विक्रांत सिंह के सहयोग से चलाया।अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र सार्वजनिक स्थानों व लोगों के घरों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया।इस दौरान लोगों को मास्क भी वितरित किए गए।उप प्रधान शमशेर सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे कोविड नियमो को पालना करें तथा खुद के साथ समाज को भी सुरक्षित रखे।उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को आगे आकर समाज व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यह समय डरने का नहीं, बल्कि एतिहात बरत कर खुद को सुरक्षित रखने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *