सिविल सेवा और वन सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को न होकर अब 10 अक्टूबर को होगी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

13 मई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के 27 जून संयुक्त रूप से होने वाले आयोजन को स्थगित कर दिया है। यूपीएससी द्वारा आज, 13 मई 2021 को जारी अपडेट के अनुसार, सिविल सेवा और वन सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन अब 10 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोग ने आईएएस प्रिलिम्स 2021 एग्जाम को कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर जून की बजाय अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *