19 मार्च: सिरमौर जिले के माजरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पटवारी की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं क्षेत्र की है, जहां ड्यूटी से लौट रहे वीरेंद्र सिंह (40) को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह अपनी कार के पास खड़े होकर डिग्गी से सामान निकाल रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।