साई सेवा ट्रस्ट मारण्ड़ा द्वारा मद्भागवत कथा का आयोजन, कार्यकारिणी का भी किया विस्तार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 

16 अकतूबर। साई सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत) साई निकेतन मारण्ड़ा द्वारा प्रयोजित लक्ष्मी नारयण शिरडी साई धाम मंदिर मारण्ड़ा में श्री मद्भागवत कथा के सात दिवसीय आयोजन का समापन बडे धूम धाम से किया गया। शान्ति शर्मा अध्यक्ष साई सेवा ट्रस्ट ने बताया कि कथाव्यास शिवा शंकर दास जी महाराज ने अपने प्रवचनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भक्तों की पहले इतनी भीड़ कभी नहीं हुई। कथा समापन पर 400 के करीब भागवत व सनातन धर्म प्रेमीजनों ने भाग लेकर मारण्ड़ा को भक्तिमय बना दिया। सनातन धर्म प्रेमीजनों ने दिल खोल कर दान भी दिया। साई सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य रामप्रसाद उपाध्याय परिवार ने स्वर्गीय लक्ष्मी शर्मा पत्नी रामप्रसाद की यादगार मे एक लाख इक्कीस,

हजार रुपये ( 1,21000 रुपये) भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी की मूर्ति के लिए , 31000 रुपये भागवत एवं भण्डारा के लिये व मंदिर निर्माण में जो भी खर्चा आयेगा वह देने का वादा किया किया।रामदरबार की मूर्ति स्थापना आज कर दी गई। साई सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बाबू विशनदास सूद  की यादगार में उनकी धर्मपत्नी कमला सूद ने ट्रस्ट को 51,000 रुपये दिए। डॉक्टर राम कुमार ने 5100/- रुपये ट्रस्ट को दिये। भगवान लड्डू गोपाल (बालगोपाल कृष्ण) का हिमाचल प्रदेश में पहला मंदिर  साई सेवा ट्रस्ट बना रहा हैं, उसके लिए गोवर्धन पठानिया ने 25000/- दिये और मंदिर निर्माण का जो भी खर्चा आएगा देने की सहमति दी जिसकी प्राणप्रतिष्ठा नम्बर माह में करवा दी जायेगी। वाकी आये हुये भक्तों ने भी 35000/- रुपये के करीब ट्रस्ट को दान दिया।
साई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शान्ति शर्मा व सभी ट्रस्ट सदस्यों ने सनातन धर्म भक्तों का आभार धन्यवाद किया। साई सेवा ट्रस्ट पंजीकृत की बैठक में कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अब ट्रस्ट की नई कार्यकारणी एवं पदाधिकारी इस प्रकार होंगे। अध्यक्ष शन्ति स्वरूप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर शर्मा,  सुरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष, विजय कटोच मुख्य सलाहकार, गोवर्धन पठानिया सलाहकार, अनिल शर्मा सचिव ट्रस्ट, नरेंद्र गोतम लेखाकार, अजय शर्मा  कोषाध्यक्ष, डॉक्टर कुलदीप मिश्रा सचिव संस्कृति कार्यक्रम तथा सुशील उपाध्याय, पुरषोत्तम कटोच, जागो राम शर्मा, संजू शर्मा, सुमन शर्मा, सुनीता राणा और राजिंदर को सदस्य बनाया गया। समापन सामारोह मे मुख्य अतिथि नीलम मलिक पार्षद नगर निगम व अधिवक्ता सुदेश शर्मा को भी ट्रस्ट ने समानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *