‘ससुर करता है अश्लील हरकतें और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित’, केस दर्ज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

ऊना, 25 जून। जिला के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है, वहीं उसने साथ ही पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता के ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी वही शादी के करीब 2 महीने के बाद ही उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा उस पर गहने और कैश लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसकी शादी मिड डे मील कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाली उसकी मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर की है, लेकिन उसके बावजूद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के अतिरिक्त उसके ससुर ने भी उसके साथ कई बार अश्लील हरकत करने का प्रयास किया वहीं उसने कई बार अपने ससुर को समझाया भी लेकिन इसके बावजूद उस पर कोई असर न हुआ। महिला ने जब घटना के संबंध में अपने पति को बताया तो उसके पति ने भी अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी के साथ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर डाली।

महिला का आरोप है कि उसकी ननद- नदोई भी महाराष्ट्र में ही ससुराल पक्ष के साथ रहते हैं और वह भी उसे प्रताड़ित करने में कोई कमी नहीं छोड़ दें, जबकि उसका पति और साथ ही उसके साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं। शिकायत की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *