सरवीन ने ततवानी में ₹35 लाख से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर। शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत आती पंचायत ततवानी सलवाना में 35 लाख से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन  चौधरी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर बहुत कार्य किया गया है। गांव-गांव स्वास्थ्य सुविधा को सुनिश्चित बनाकर भवनों के निर्माण के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं।

सरवीन ने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत हरनेरा, बडंज सिद्धपुर व ततवानी सड़क बनाने के लिए 4 करोड़ 36 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इस सड़क का 65 प्रतिशत निर्माण हो गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को गुणात्मक एवं सर्व सुलभ बनाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। राज्य की अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।

स्वास्थ्य संरचना के सुधार व विकास के लिए किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुए हैं। सरवीण ने बताया कि कुहल वाली माता व शिव शक्ति हैंड पंप को मोटर चालित किया गया है, जिसमें लगभग 3 लाख रुपए व्यय किए गए। उठाऊ पेय जल योजना डडम्ब धनोटु के अंतर्गत 179 नलके लगाए गए, जिसमें 7.50 लाख व्यय हुए।

सरवीण चौधरी ने धनोटु में दोनों हैंड पम्प के पास 2 सोलर लाइट देने का आश्वासन दिया। सामाजिक न्याय मंत्री ने ततवानी व धनोटु में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉक्टर विक्रम कटोच, एसएमओ डॉक्टर हरिन्दर पाल् सिं , एसडीओ लोनिवि बलबीत, जेई जल्शक्ति ऋषभ, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अश्विनी चौधरी, प्रधान ततवानी मधु बाला, प्रधान घरो तिलक शर्मा, प्रधान डडम्ब धनोटु अंजू कुमारी, पूर्व प्रधन अमीचंद , बीडीसी सदस्य पुन्नू राम, पूर्व प्रधान अश्वनी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *