सरकारी बस से डीजल चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

17 फरवरी:हरोली पुलिस थाना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी बस से डीजल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 लीटर डीजल भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पालकवाह चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एक स्कूटर सवार युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास एक कैन में लगभग 40 लीटर डीजल पाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि 14 फरवरी की रात उसने हरोली बस स्टैंड पर खड़ी एक सरकारी बस की टंकी से डीजल चोरी किया था। आरोपी की पहचान नवदीप कमल उर्फ प्रीता (28) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव समनाल, डाकघर सैंसोबाल, हरोली के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *