सरकारी कॉलेज छात्रावास में महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार, मामला दर्ज

1 मार्च : बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी कॉलेज के छात्रावास में कार्यरत महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार 26 फरवरी की शाम करीब 8:30 बजे महिला छात्राओं को भोजन देने के बाद अपना कार्य समेट रही थी। इसी दौरान बैग उठाते समय चेत राम नामक व्यक्ति ने कथित रूप से पीछे से पकड़कर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।

डीएसपी भारत भूषण ने पुष्टि की है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *