समाजसेवी अभिषेक ठाकुर ने तीन बेटियों की शादी को दी आर्थिक मदद,एक परिवार को दी छत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

30 सितंबर।शाहपुर के समाजसेवी व करतार मार्किट के मालिक अभिषेक ठाकुर शम्मू एक बार फिर जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आए है।अभिषेक ठाकुर ने तीन बेटियों की शादी को सिलाई मशीनें व आर्थिक सहायता,एक बीमार व्यक्ति के परिवार को राशन प्रदान किया है। इनके अलावा अभिषेक एक महिला के के घर को लेंटल डालने जा रहे है।जानकारी के मुताबिक अभिषेक ठाकुर ने लंज,परगोड़ व बड़ज के तीन गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सिलाई मशीनें व आर्थिक सहायता प्रदान की है।इसके अलाबा उन्होंने परगोड़ के एक परिवार को राशन भी उपलब्ध करवाया है।इस परिवार के मुखिया पिछले कई दिनों से बीमार है।अभिषेक ने शाहपुर की ड़ोहब निवासी एक महिला के घर पर लेंटल डलवाने का जिम्मा भी उठाया है।यह महिला एक गरीब परिवार से सबंध रखती है तथा उन्होंने मकान के लिए ईंटों की चिनाई करवा दी थी,लेकिन लेंटल डालने के लिए पैसे नहीं थे,जिस कारण कई महीनों से मकान का काम अधर में लटका था।महिला ने अभिषेक ठाकुर से मदद मांगी थी।यहां बता दे कि अभिषेक ठाकुर समाजसेवी के रूप में एक चर्चित चेहरा बने हुए है,वे इससे पहले भी सैंकडों लोगों की मदद कर चुके है।अभिषेक ठाकुर हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे,जब उन्होंने शाहपुर के बोह हादसा पीड़ितों को 6-6 मरले जमीन देने का एलान किया था।अभिषेक ने बोह पीड़ितों के अलाबा लाहड़ी के तीन परिवारों व खड़ीबही भूस्खलन पीड़ितों को भी जमीन देने का एलान किया है।उन्होंने अंसुई,राजोल में भी बाढ़ से ग्रसित लोगों की जेसीबी भेजकर व ढंगे लगाने में मदद की थी।अभिषेक ठाकुर अपने खर्च से कलियाडा में खेल मैदान का निर्माण भी करवा रहे है।अभिषेक के इन कार्यों की लोग खूब तारीफ कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *