सबसे दूरस्थ चस्क भटोरी मतदान केंद्र में बर्फ के बीच पैदल चल पोलिंग स्टेशन पहुंचे मतदाता

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मनीष ठाकुर, भरमौर। हिमाचल प्रदेश में वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पांगी तहसील के चस्क भटोरी मतदान केंद्र सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन है। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य सडक़ से करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यहां तक पहुुंचने के लिए मतदाताओं को कई दिक्कतों का सामना कर मतदान के लिए पहुंचना पड़ता है।  बावजूद इसके भी यहां सैकड़ों लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे मतदान के लिए शनिवार को 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी इस पोलिंग बूथ में मतदान करने के लिए पहुंचीं। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों बर्फ के बीच पैदल चलकर पोलिंग स्टेशन के लिए पहुंचना पड़ रहा हैं। खराब परिस्थितयों के बावजूद भी यहां लोग मतदान के करने के लिए पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-सियासत: कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नाम पत्र जारी कर भाजपा को वोट करने की अपील 

प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *