सदर मंडल युवा मोर्चा ने बिलासपुर की मैहरी काथला के गांव कुलवाडी, डोहग,डुगली को किया सैनिटाइज़

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विनोद चड्ढा,घुमारवीं( बिलासपुर)

19 मई।सैनिटाइजेशन कार्यक्रम के पहले दिन आज बिलासपुर सदर मंडल युवा मोर्चा ने सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव कुलवाडी, डोहग, डुगली में सैनिटाइज किया। इस दौरान सदर मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल,
वार्ड मेंबर निर्मला देवी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष व पंचायत मैहरी काथला के पूर्व उप प्रधान देशराज चंदेल , युवा मोर्चा आईटी संयोजक नवीन रतन के साथ सम्राट युवक मंडल कुलवाड़ी के सदस्यों हैप्पी, राहुल, और अजय ने अपना अहम योगदान दिया।देशराज चंदेल ने बताया कि उन्होंने इन तीनों गांव में सैनिटाइजेशन किया और विधायक सुभाष ठाकुर द्वारा भेजे गए मास्क भी गांव के लोगो को वितरित किए।

तीनों गांव के लोगों ने सैनिटाइजेशन के लिए विधायक सुभाष ठाकुर का धन्यवाद किया है।देश राज चंदेल ने बताया कि युवा मोर्चा सदर मंडल ग्राम पंचायत मैहरी काथला में इस मुहिम को आगे भी जारी रखेगा और सभी गांव को सैनिटाइज किया जाएगा।देशराज चंदेल ने बताया कि युवा साथियों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *