संयुक्त राष्ट्र में भारत को तीन अहम आर्थिक और सामाजिक समितियों में सदस्य बनाया गया

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

21 अप्रैल। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत को तीन अहम आर्थिक और सामाजिक समितियों में सदस्य बनाया गया है। भारत को लैंगिक समानता के लिए काम करने वाली यूएन एंटिटी फॉर इक्वलिटी और महिला सशक्तिकरण को लेकर काम करने वाली एमपावरमेंट ऑफ वीमेन (यूएन वीमेन) में तीन साल के लिए सदस्य बनाया गया है।

कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। भारत को विश्व खाद्य कार्यक्रम में पहले ही एक्जीक्यूटिव बोर्ड में शामिल कर लिया गया है। इसमें फ्रांस, घाना, कोरिया, रूस और स्वीडन भी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पहले से ही तीन महत्वपूर्ण समितियों का सदस्य बनाया जा चुका है। इनमें तालिबान सेक्शन समिति, लीबिया सेक्शन समिति और आतंकरोधी समिति हैं। भारत ने इसी साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना आठवीं बार कार्यकाल शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *