संजय दत्त के समक्ष बोले रामलाल ठाकुर:संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया जाए

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर

10 जून।पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने आज श्री संजय दत्त जी का देवभूमि हिमाचल प्रदेश पहली बार पहुचने पर हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया। इसके बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी ने अलग से राम लाल ठाकुर के साथ बैठक कर मंत्रणा भी की। आज शिमला में हुई इस मुलाकात में संगठनात्मक मुद्दों पर काफी गम्भीर चर्चा की, राम लाल ठाकुर ने बताया कि कोविड 19 के चलते उन्होंने कैसे उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में योद्धा के रूप में काम किया, साथ 2022 चुनाव में कांग्रेस की भावी रणनीति क्या होनी चाहिए और प्रदेश कांग्रेस में कुछ बदलाव अति आवश्यक रूप से किये जाने चाहिए ताकि भाजपा को सटीक रूप से पटखनी दी जाए। इसके बाद राम लाल ठाकुर प्रदेश कांग्रेस श प्रभारी को बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किस तरह से पूर्ण रूप से फेल हो चुकी उसको राजनैतिक रूप से कैसे हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने एक्सपोज़ किया जाना चाहिए इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। राम लाल ठाकुर ने संजय दत्त को यह भी सुझाव दिया कि कांग्रेस संगठन में क्रियाशील व्यक्तियों को ज्यादा जिम्मेवारी देने और कर्मठ कार्यकर्ताओ को सम्मान मिलना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय दिल सके और पार्टी को एकजुटता से लड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *