संघ कार्यकर्ता सुनील बनयाल का सड़क दुर्घटना में निधन,शोक की लहर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शांति गौतम,बीबीएन

30 नवंबर।हंसमुख स्वभाव, मिलनसार और हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहने वाले सुनील बन्याल (शिमला विभाग प्रचार प्रमुख)का पिंजौर के पास एक हादसे में निधन हो गया।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सुनील बनयाल के निधन से स्तब्ध है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर,प्रान्त महामंत्री विनोद सूद व हिंदु संगठन के नेताओं ने डॉ सुनील बनयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि सुनील बनयाल का निधन शिक्षा जगत के लिए क्षति है। सुनील बनयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कर्मठ दायित्व वान कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *