हमीरपुर के शुभम शर्मा बने न्यूक्लियर साइंटिस्ट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

हमीरपुर, 17 फरवरी। हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के मन्वी गांव के 26 वर्षीय शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। पिता 20 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अब बेटा वैज्ञानिक बनकर जिले का नाम रोशन करेगा।

शुभम शर्मा की न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन में वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति होने से माता अनिता देवी, पिता कर्म चंद और बहन शिवानी शर्मा समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बेटे की इस उपलब्धि पर घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।


पिता कर्मचंद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। वह हमीरपुर में ही तैनात हैं। शुभम शर्मा की 12वीं कक्षा तक पढ़ाई मुंडखर स्कूल से हुई है। इसके बाद डिग्री कॉलेज धर्मशाला से बीएससी की। आईआईटी मंडी से एमएससी करने के बाद वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे।

शुभम शर्मा ने बताया कि न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन ने देश भर में सहायक वैज्ञानिक पद के लिए 6 पोस्ट निकाली थीं। इसके लिए उनका चयन हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *