शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने की साफ-सफाई 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। नेहरू युवक केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने महिला मंडल कवाली टटोह के साथ मिलकर वार्ड नंबर -4 में स्वछता अभियान चलाया, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

इस दौरान राम मन्दिर और उप- स्वास्थ्य केंद्र टटोह परिसर को साफ किया गया, जिसमें कूड़ा – कर्कट, प्लास्टिक बोतल, और पॉलीथीन को एकत्रित किया गया। इस दौरान कांटेदार झाड़ियों को भी काटा गया। शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि यह स्वछता अभियान 17-09-2024 से 02-10-2024 तक ग्राम पंचायत धार- टटोह के विभिन्न वार्डों में चलाया जा रहा है। इस स्वछता अभियान का समापन 02 अकटूबर् को गाँधी जयंती कर अवसर पर किया जाएगा।

अभिषेक ठाकुर ने बताया कि महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे उन्होंने जीवन में स्वच्छता को लेकर उच्च मूल्य एवं आदर्श अपनाये, जिसका प्रतिबिम्ब उनके जीवन से देखने को मिलता है। स्वछता हमारे आसपास ऐसा माहौल तैयार करती है। जो हमें मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए एक प्रेरक का काम करती है। स्वछता जीवन को अनेकों बीमारियों से दूर रखती है और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए नींव तैयार करती है।

इस स्वछता अभियान को आगामी दिनों में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक परिवार की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

इस मौके पर महिला मंडल कवाली टटोह की प्रधान रजनी ठाकुर, सत्या देवी, निशा देवी, अमन, गौरव, संतोष, गोल्डी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *