12 मार्च: जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में चीड़ के पेड़ों के बड़े स्तर पर कथित अवैध कटान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार निजी भूमि पर केवल 25 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन 5 मार्च को कटर मशीनों से करीब 307 पेड़ काट दिए गए।
मामला तब चर्चा में आया जब पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कटे पेड़ों के ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इसके बाद सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई।
बढ़ते दबाव के बीच वन विभाग ने संबंधित वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। वहीं कथित कटान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिलाई थाना में मामला दर्ज किया गया है।
डीएफओ बलदेव राज ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।