शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां लापता, परिजनों को अपहरण का अंदेशा 

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 13 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपनगर कसुम्पटी से 2 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। परिजनों ने दोनों लड़कियों के अपहरण का अंदेशा जताया है। एक आर्मी अफसर की बेटी है तो दूसरी हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारी की पुत्री है। परिजनों ने इसे लेकर छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज करवा दिया है।

पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत मामला दर्ज करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों की तलाश के लिए एक टीम रोपड़ के लिए रवाना कर दी है, क्योंकि दोनों नाबालिग लड़कियों की लोकेशन रोपड़ के आसपास की बताई जा रही है।

कसुम्पटी निवासी राजेश्वरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उनकी 16 साल की बेटी रीना (काल्पनिक नाम) और 15 साल की भांजी सीमा (काल्पनिक नाम) 11 फरवरी को सुबह 8 बजे शिमला से सुंदरनगर के लिए बस में रवाना हुई थीं, लेकिन दोनों सुंदरनगर नहीं पहुंचीं। इससे पहले परिजनों ने दोनों लड़कियों को रिश्तेदारों के यहां खोजने का काफी प्रयास किया हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं 48 घंटे बाद भी लड़कियों का पता न लगने से परिजन परेशान है।

बताया जा रहा है कि रीना और सीमा दोनों शिमला में ही पढ़ाई करती हैं। सीमा मूल रूप से सुंदरनगर की रहने वाली है, जबकि रीना उन्हीं की रिश्तेदार है, जो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों लड़कियां 11 फरवरी को सीमा के सुंदरनगर स्थित गांव के लिए लिए रवाना हुईं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों से भी लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *