शिमला में 16 ग्राम चरस के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

26 अक्टूबर : बालूगंज थाना पुलिस ने 16.20 ग्राम चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस की टीम गश्त पर टूटीकंडी, नाभा व फागली में गई थी। आइएसबीटी से करीब 300 मीटर आगे फागली की तरफ रात करीब 8.30 बजे करीब पहुंचे तो फागली की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आइएसबीटी की तरफ आ रहे थे। पुलिस को देखकर वह दोनों घबरा गए। पुलिस को देखकर एक युवक ने अपने हाथ से पर्स को नीचे फेंक दिया। दोनों लड़कों को पर्स फेंकने बारे पूछा गया तो संतोषजनक जवाब न दे सके। वह पुलिस को देखकर फागली की तरफ भागने लगे। पुलिस ने करीब 20 मीटर बाद इन्हें पकड़ लिया। इस पर्स की जांच की गई तो इसमें चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *