शिमला में महिला तस्कर गिरफ्तार, 40 ग्राम चिट्टा बरामद

8 अप्रैल: शिमला में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने डाऊनडेल क्षेत्र से एक महिला को 40 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ की रहने वाली है और शिमला में रहकर नशा सप्लाई का काम कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसमें महिला के पर्स से चिट्टा बरामद हुआ।

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *