शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, 28 तक ख़राब रह सकता है मौसम

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

शिमला।  प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 24 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

शुक्रवार सुबह शहर की खलीनी से टूटीकंडी सड़क पर रामनगर के पास पेड़ गिरने से बंद वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे काफी समय तक ट्रैफिक जाम रहा। स्थानीय लोगो व पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ढली के इंद्रनगर क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सड़क किनारे खड़ी कार मलबे में दब गई। वहीं बीती रात शिमला के रोहड़ू में 35.4, कसौली 32.0, और नारकंडा में 27.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 48 सड़कें बाधित थीं। 320 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *