1 अप्रैल: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालूगंज थाना क्षेत्र के टुटू इलाके में 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू के दो व्यक्ति कार के जरिए शिमला में नशे की खेप पहुंचाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान गाड़ी से एक कैरी बैग बरामद हुआ, जिसमें छोटे-छोटे पैकेटों में चरस छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार (35) और इन्द्रजीत (28) निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।